फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sarvesh Sharma, developer of indigenous drone technology, honored.

Hamirpur (Himachal) News: स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने वाले सर्वेश शर्मा सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं के छात्र सर्वेश शर्मा को स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने स्कूल की प्रार्थना सभा में आयोजित समारोह के दौरान सर्वेश शर्मा को करीब 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न और हिमाचली टोपी भेंट की। इस अवसर पर सर्वेश शर्मा के दादा रोशन लाल, पिता संजय कुमार और माता कल्पना देवी को भी हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए भोरंज मॉडल के तहत कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं में नीट, जेईई, एनडीए सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोरंज मॉडल को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना है, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बन्याल, लक्की शर्मा, कृष्ण कुमार, शम्मी कुमार, स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed