फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   multi story parking at vikashnagar.

यहां बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 05 Jan 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
multi story parking at vikashnagar.

मुख्यमंत्री के खुला दरबार में प्रतिनिधियों और लोगों ने समस्याओं का पिटारा खोला। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सैकड़ों लोगों ने समस्याएं रखीं।

विज्ञापन


पार्किंग का मुद्दा सबसे अधिक उछला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शहर में पार्किंग समस्या को दूर करना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग को जल्द मंजूरी दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के अलावा जिले भर के लोग समस्याएं लेकर सीएम के पास पहुंचे थे। छोटा शिमला और मल्याणा वार्ड के प्रतिनिधिमंडल ने समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। चौहान ने बताया कि विकास नगर में करीब पंद्रह हजार लोगों की आबादी के लिए मुख्यमंत्री से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

छोटा शिमला में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने 6 ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए हैं, इसमें से 2 लग चुके हैं लेकिन अभी तक इन्हें चालू नहीं किया गया, अन्य ट्रांसफार्मर लगाने का अभी तक काम ही शुरू नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री से इस बाबत कार्रवाई की मांग की गई। वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

मल्याणा वार्ड के पार्षद कुलदीप ठाकुर ने बताया कि छपरोगटी में हिमुडा की ओर से लोगों का रास्ता बंद करने के मामले को सीएम के समक्ष उठाया गया।

इसके अतिरिक्त भूमिया से शनान नजदीक हाउसिंग कॉलोनी सड़क निर्माण की भी मुख्यमंत्री से मांग की गई। सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सोलन-पीरन रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की।


मुख्यमंत्री से शहर में सीनियर सिटीजन के लिए टैक्सी सेवा पुन: शुरू करवाने की मांग की गई है। शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर एचआरटीसी की ओर से टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जा रही थी, जो फिलहाल बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed