फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mule dragged the boy up to three hundred meters in mandi himachal

फेसबुक पर व्यस्त था युवक, खच्चर ने तीन सौ मीटर तक घसीटा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 29 May 2019 03:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Mule dragged the boy up to  three hundred meters in mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक चलाने के लिए खच्चर पर सामान ढोने वाले युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। गोहर के तुना पंचायत का रूप सिंह रोज की तरह खच्चर के साथ गांव के ही एक व्यक्ति का सामान लेने जा रहा था। उसके एक हाथ में खच्चर की रस्सी थी और दूसरे में मोबाइल।

विज्ञापन


मोबाइल पर फेसबुक खोल रही थी। इसी बीच दोनों हाथों से मोबाइल चलाने के लिए युवक ने रस्सी को अपने पेट से बांध दिया और मोबाइल पर व्यस्त हो गया। थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक खच्चर बिदक गई और उसने भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले युवक कुछ समझ पाता। वो जमीन पर गिर गया और खच्चर के साथ घसीटता चला गया। उसने पेट से रस्सी छुड़ाने की कोशिश लेकिन खच्चर तेजी से भाग रही थी। करीब तीन सौ मीटर तक खच्चर इसे घसीटते चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। लोगों ने जब रुप सिंह को देखा तो मौके की ओर दौड़े और खच्चर को काबू किया। इसके बाद घायल हालत में रूप सिंह को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।


घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसने बातचीत के दौरान कहा है कि वह फोन पर फेसबुक पर व्यस्त था और इतने में खच्चर बिदक गई और उसे घसीटते हुए तीन सौ मीटर दूर तक ले गई। तुना पंचायत की प्रधान धर्मा देवी ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed