फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MukhyaMantri Shikshak Samman Yojana in Himachal Pradesh

नब्बे फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करेगी कमेटी

Tue, 28 Feb 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Feb 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
MukhyaMantri Shikshak Samman Yojana in Himachal Pradesh

सरकार ने दसवी और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का चयन करने को कमेटी का गठन किया है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद को इसका चेयरमैन नियुक्त किया है। कमेटी में उपनिदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय अमर सिंह, उपनिदेशक हमीरपुर सोमनाथ, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय विभा जगत और प्रिंसिपल संजौली स्कूल पवन कुमार सोनी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना के तहत गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों और हैडमास्टरों को नौकरी में एक साल का सेवाविस्तार दिया जाएगा। लगातार 5 साल तक उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए सरकार एक साल का सेवाविस्तार देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों में सरकार ने टीजीटी, पीजीटी, हेडमास्टर और प्रिंसिपलों को शामिल किया है। टीजीटी, पीजीटी को जहां विषयवार लगातार पांच साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा। हेडमास्टरों को दसवीं और प्रिंसिपलों को जमा दो कक्षा में 90 फीसदी परीक्षा परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने शिक्षकों के चयन प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि उसी शिक्षक का चयन किया जाएगा, जिसकी कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के एवरेज अंक 60 फीसदी से अधिक होंगे। कक्षा में दस से कम विद्यार्थी नहीं होने चाहिए। लगातार दस साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को दो साल सेवा विस्तार दिया जाएगा।


तीसरी बार भी 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को तीसरे साल के लिए सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को 11 हजार रुपये की इनाम राशि मिलेगी। चयनित शिक्षकों को 15 अगस्त और 25 जनवरी को जिला स्तर पर कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed