फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over jairam thakur

सैर-सपाटा कर रहे हैं जयराम : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 07 Dec 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऊना Updated Fri, 07 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over jairam thakur
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर पॉलीटिकल एजेंडा सेट करने का काम कर रही है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल धड़ल्ले से राजनीतिक रूप से किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर से सैर सपाटा ही कर रहे हैं। सीएम दावा कर रहे हैं कि वे प्रदेश के 60 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर चुके हैं।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सारा काम सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से हो रहा है और सरकारी तंत्र इसी काम में झोंक कर रखा गया है, इसलिए सरकार के अन्य काम ठप हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख के भाजपा कार्यक्रम भी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का ही परिणाम है, भाजपा ऐसे कार्यक्रमों को करने के साथ-साथ कोई न कोई सरकारी कार्यक्रम भी सरकार रख रही है, जैसे मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के साथ हिमाचल पुलिस का सरकारी कार्यक्रम रखा गया। 
विज्ञापन

प्रदेश पर पचास हजार करोड़ का कर्जा

mukesh agnihotri statement over jairam thakur

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार भाजपा की सरकार सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करेगी। प्रदेश पर पचास हजार करोड़ का कर्जा हो गया है और सरकार के खर्चों पर कोई लगाम नहीं है। हेलीकॉप्टर शौक पूरा करने के लिए जयराम सरकार नए हेलीकाप्टर ले रही है, एक से काम नहीं चल रहा है इसलिए दो-दो लेने की बात की जा रही है।

मुख्यमंत्री अपने हेलीकॉप्टर के दौरों को देखें कि किस प्रकार मुख्यमंत्री चंद घंटों के दौरे के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं और सड़कों पर चले हुए तो मुद्दतें मुख्यमंत्री को हो गई हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कोई भी आर्थिक पैकेज लेने में सफल नहीं हुए हैं, जबकि 11 महीनों में 50 चक्कर दिल्ली दरबार के लगा चुके हैं।

मुकेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में 30 के करीब नई योजनाओं को लागू करने के बाद कहीं और उसका प्रचार भी किया गया, लेकिन इन योजनाओं को फील्ड में लागू करना अधर में ही लटका हुआ है और घोषणाओं पर अमल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जनमंच को सरकारी खजाने पर बोझ करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed