Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार से उठाएंगे जैंजो रेलवे लाइन का ऊना तक विस्तार का मामला
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जैंजो रेलवे लाइन का विस्तार ऊना तक वाया पोलियां-टाहलीवाल करने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र को रेललाइन के साथ जोड़ने का काम किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर, हरोली-रामपुर पुल, बल्क ड्रग पार्क से संबंधित परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की। वहीं, हरोली रामपुर पुल पर बन रहे रेन शेल्टर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जैंजो रेलवे लाइन का विस्तार ऊना तक वाया पोलियां-टाहलीवाल करने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र को रेललाइन के साथ जोड़ने का काम किया जा सके। इस योजना को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे और इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इसकी वर्तमान में जरूरत आंकी जा रही है। टाहलीवाल क्षेत्र में गैस सप्लाई के लिए पाइपलाइन पहुंची हुई है। इस पर भी मंथन किया जा रहा है कि इस पाइपलाइन को ड्रग पार्क तक कैसे विस्तार देना है, ताकि आने वाले समय में ड्रग पार्क में लगने वाले उद्योगों को इसका लाभ मिल सके। वह कहीं भी बदला-बदली में यकीन नहीं करते हैं। सरकारी स्तर पर भी सभी अधिकारी, कर्मचारी इस बात से सतर्क रहें कि भ्रष्टाचार को लेकर कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी जिलाधीशों को कहा गया है कि वह अपने अपने जिले के तहत आने वाले धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने के लिए काम करें।
सभी हलकों की जरूरत के अनुसार रोडमैप हो रहा तैयार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार रोडमैप तैयार किया जाए। हर विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत योजना तैयार की जाए। पानी, सिंचाई, सीवरेज व ड्रेनेज सबको लेकर एक मुकम्मल डॉक्यूमेंट बनाया जाए।
दो ब्लैक स्पॉट के लिए 1.40 करोड़ रुपये का बजट
अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लैक स्पॉट टाहलीवाल और पोलिया में चिह्नित किए गए थे। इन्हें ठीक करने के लिए विभाग ने 70 -70 लाख रुपये की योजना तैयार की थी। कुल 1.40 करोड का बजट दे दिया गया है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।