{"_id":"66ba01bfa006f7b8260069ba","slug":"mukesh-agnihotri-said-the-reasons-for-the-damage-in-bathu-bathdi-area-will-be-investigated-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में नुकसान के कारणों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में नुकसान के कारणों की होगी जांच
Mon, 12 Aug 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:06 PM IST
सार
अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों, विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों में हुई क्षति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रविवार को भारी बारिश से हरोली के बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। खड्ड का रास्ता किसी कारण से बाधित होने के चलते ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थितियों की विस्तृत जांच के लिए उपायुक्त ऊना को निर्देश दिए गए हैं। अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों, विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों में हुई क्षति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रीतिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, वर्धमान इस्पात और बाथड़ी में एक पेट्रोल पंप को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कहा कि हिमाचल सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकतामुकेश ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत कार्यों से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागीय प्रमुखों को जल्द बुनियादी ढांचे की मरम्मत करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों को तत्परता के साथ पूरा किया जाए। आपदा के चलते लोगों के घरों को हुए नुकसान का आकलन भी राजस्व विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन