फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Muhurta for chota snahan in Manimahesh's Dal Lake from August 29

चंबा: मणिमहेश की डल झील में 29 अगस्त से छोटे स्नान का मुहूर्त

Tue, 24 Aug 2021 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 PM IST
सार

प्रशासन से अनुमति लेने वाले श्रद्धालु इस मुहूर्त में डल झील में जाकर स्नान कर पाएंगें। वैसे तो छोटे स्नान में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिव भक्त अपनी छड़ी लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
Muhurta for chota snahan in Manimahesh's Dal Lake from August 29
पवित्र मणिमहेश की डल झील(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र मणिमहेश के छोटे स्नान (जन्माष्टमी) का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त को रात 11:24 बजे शुरू होगा। यह मुहूर्त अगले दिन सोमवार को पूरा दिन रहेगा। जबकि, 30 अगस्त को रात 1:59 मिनट तक मुहूर्त रहेगा। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस बार मणिमहेश के छोटे स्नान का काफी लंबा मुहूर्त है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पर प्रतिबंध है। 

विज्ञापन


प्रशासन से अनुमति लेने वाले श्रद्धालु इस मुहूर्त में डल झील में जाकर स्नान कर पाएंगें। वैसे तो छोटे स्नान में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिव भक्त अपनी छड़ी लेकर आते हैं। लेकिन, बीते डेढ़ दशक से कोरोना महामारी से पहले  आम श्रद्धालु भी छोटे स्नान पर काफी तादाद पर आते रहे हैं। 
विज्ञापन


पुराने जमाने में जन्माष्टमी और छोटे मेले पर साधु, संत हीयात्रा पर जाते थे। आम श्रद्धालु बड़े स्नान को जाते थे। जैसे-जैसे मणिमहेश की लोकप्रियता देश-विदेश में फैलने लगी तो श्रद्धालुओं की भीड़ साल दर साल बढ़ने लगी। और यह तादाद लाखों में पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल कोविड महामारी के बाद चंद लोग ही प्राचीन परंपरा को निभा पाए। इस साल भी महामारी के चलते चंद लोग ही इस परंपरा को निभाएंगे। भरमौर के बुद्धिजीवी वर्ग ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों और कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वालों को मणिमहेश यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाए। जिससे मणिमहेश यात्रा के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed