फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mudrika buses in rural areas soon: GS Bali

परिवहन मंत्री बाली बोले- अब गांवों में हर 15 मिनट बाद मिलेगी ये सुविधा

Wed, 27 Sep 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
mudrika buses in rural areas soon: GS Bali

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम 25 सीटर मुद्रिका बसें चलाएगा। क्षेत्रवासियों को यह सुविधा हर पंद्रह मिनट व आधे घंटे बाद उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


बाली ने कहा कि एचआरटीसी 574 चालकों में से 325 चालक का प्रशिक्षण अगले महीने पूरा हो जाएगा। इन्हें तुरंत बसों में चढ़ा दिया जाएगा। निगम के पास चालकों की कमी नहीं है। अब कोई भी बस खड़ी नजर नहीं आएगी। बाली ने यह जानकारी बुधवार को आयोजित बीओडी की बैठक में दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम ने 325 बसों की खरीद को लेकर 23 जून को टेंडर जारी किए थे। पहले लॉट में 12 बसें निगम को प्राप्त हो चुकी है जिन्हें विभिन्न मंडलों में आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम का बेड़ा 3000 बसों का आंकड़ा पार कर चुका है जो वर्ष 2012 में 1600 से भी कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मिनेट हेल्पर को बहाल करने के लिए बुलाई बीओडी

mudrika buses in rural areas soon: GS Bali

बाली ने कहा कि निगम में 577 नए रूट जुड़े हैं। पहले चरण में निगम ने एक रुपये प्रति किलो मीटर किराये पर 55 रूटों पर सेवाएं शुरू की है। राज्य में वर्तमान में 86 सुपर लग्जरी बसें चलाई जा रही हैं जिनमें से 52 निगम की जबकि 34 बसें वैटलीज के तहत चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि छूटे क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान करने के लिए 16 और लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। बाली ने कहा कि निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को गत चार वर्षों के दौरान 609 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए गए है। वर्ष 2017-18 के लिए 83.78 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

खाद्य आपूर्ति निगम से टर्मिनेट हुए एक हेल्पर को फिर से नौकरी पर रखा जाएगा। यह हेल्पर तीन वार टर्मिनेट हो चुका है। इन्हें फिर से नौकरी पर रखने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बीओडी बुलाई गई।

बिजली बोर्ड ने जारी की डीए की अधिसूचना

mudrika buses in rural areas soon: GS Bali

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को अक्तूबर महीने में तनख्वाह बढ़कर मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन ने चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। जनवरी 2017 से अगस्त 2017 तक का एरियर जीपीएफ में ब्याज सहित जाएगा।

पेंशनरों को डीए का एरियर एकमुश्त मिलेगा। बिजली बोर्ड की कार्यकारी निदेशक कार्मिक कुमुद सिंह ने अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्ते को 130 प्रतिशत से बढ़ाकर 134 प्रतिशत किया है। ये एक जनवरी 2017 से देय होगा।

चार साल में बनाए 12 नए बस अड्डे : बाली 

mudrika buses in rural areas soon: GS Bali

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में गत चार वर्षों के दौरान 12 नए बस अड्डों का निर्माण किया है। जिन पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि 18.80 करोड़ रुपये की लागत से ठियोग, निरमंड, स्वारघाट और सुन्नी बस अड्डों का निर्माण कार्य अगले 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

ऊना, धर्मशाला और कुल्लू बस अड्डों का निर्माण पीपीपी आधार पर अगले एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यात्रियों को सस्ती दरों पर अच्छा खाना उपलब्ध करवाने के लिए राजीव थाली योजना शुरू की गई है। इस योजना को अब रामपुर, नूरपुर, कुल्लू, केलांग, धर्मशाला और शिमला में शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed