फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MTV himalaya shimla edition cycle rally

जीत की जंग! जोश्ा दिखाएंगे साइकिलिस्ट

Fri, 11 Apr 2014 10:27 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Apr 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
MTV himalaya shimla edition cycle rally

शिमला और सोलन जिलों की जिगजैग सड़कों पर एमटीबी हिमालया शिमला एडिशन-2014 की साइकिल रैली शनिवार से शुरू होगी। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) शिमला के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सच्चर रैली को सुबह 9.00 बजे होटल होलीडे होम से रवाना करेंगे।

विज्ञापन


रैली दो दिन में 115 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान टॉप 15 प्रतिभागियों को तारादेवी मंदिर जाने वाले पैदल रास्ते पर सिंगल ट्रैक साइकिलिंग का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता को 20 हजार रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये के गिफ्ट मिलेंगे। ये आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन सोसाइटी (हस्तपा) करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 प्रतिभागी भाग लेंगे

MTV himalaya shimla edition cycle rally
साइकिल रैली में करीब 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें इंग्लैंड के डग्लस स्मिथ और एलिसन क्लूस के अलावा इंडिया से विजू वर्गीस, जसबीर सिंह, शिमला से गुरमान रीन और 15 साल के संचित सूद भी शामिल हैं। कुछ दूरी तक आरट्रैक चीफ सच्चर और एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर भी रेस में भाग लेंगे। रैली में शिमला पुलिस की एक टीम भी शामिल होगी।

यह रहेगा साइकिल रैली का रूट
रेस के पहले दिन रैली शिमला से बड़ागांव, आनंदपुर, दोगलानाला, जुन्गा होते हुए जनेडघाट पहुंचेगी और रात को प्रतिभागी चायल पैलेस में रुकेंगे। अगले दिन रैली जनेडघाट से साधुपुल, शोघी, तारादेवी होते हुए वापस शिमला यानी होटल होलीडे होम पहुंचेगी। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड के साइकिलिस्ट भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed