फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MTV himalaya rally in shimla.

पहाड़ के रास्ते नापने निकले साइकिलिस्ट

Sat, 27 Sep 2014 08:10 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
MTV himalaya rally in shimla.

पहाड़ी रास्तों के खतरनाक सफर पर 67 साइकिलिस्ट निकल पड़े हैं। हिमालय एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) की 10वीं हीरो एमटीबी हिमालया-2014 साइकिल रैली शनिवार को शिमला से शुरू हुई। इसे पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने रवाना किया। इसमें देश-विदेश के 67 साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


ये सात दिन में 100 गांवों से होते हुए 500 किलोमीटर की दूरी तय कर 3050 फीट की ऊंचाई तक पहुंचेंगे। प्रतिभागियों में दिल्ली, चंडीगढ़ की महिला साइकिलिस्ट के अलावा विदेशी महिला साइकिलिस्ट भी शामिल हैं। नेपाल, हॉलैंड, बांग्लादेश, आस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल, कनाडा, बेल्जियम, पोलैंड, यूके, कोलंबिया से भी अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


इंडियन एयरफोर्स, आर्मी के राइडर्स भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राइडर्स में पुर्तगाल की सोनिया लोपेज, आस्ट्रिया से वॉल्फगांग, कनाडा से जॉन फंक, जर्मनी से एंड्रियास हार्टमेन, नेपाल से आयमान तमांग, भारत से देवेंद्र ठाकुर और कनाडा से कॉरी वालेस शामिल हैं। रैली का समापन तीन अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा रूट

MTV himalaya rally in shimla.

पहला दिन - वुडविला पैलेस, रिज, संजौली, ढली, मशोबरा, बेखल्टी, सरोग, केल्वी, गड़ाकुफ्फर, ठियोग।
दूसरा दिन - गड़ाकुफ्फर, मतियाना, शिलारू, क्यारा, नारकंडा, कचीनघाटी, फराल, कुमारसैन, किंगल, लूरी, तिपालधार, नगैन, शवाद।

तीसरा दिन - शवाद, प्नेओ, शुश, जलोरी, जिब्बी, गाड़ागुसैनी।
चौथा दिन - रेस्ट डे

पांचवां दिन - गाड़ागुसैनी, क्योली, छतरी, शवाद, तिपालधार, लूरी।
छठा दिन - लूरी, किंगल, बड़ागांव, चमोलीखड, नागजुब्बड़, मतियाना, केलवी, गाड़ाकु फ्फर।
सातवां दिन - गाड़ाकुफ्फर, मतियाना, केलवी, धर्मपुर, क्यारटू, शरोग, भेखल्टी, मशोबरा, संजौली, आईजीएमसी, रिज, शैले डे स्कूल और वुडविला पैलेस में समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed