{"_id":"620545afc9894f244209b9e7","slug":"mrs-india-globe-met-cm-jairam-and-said-that-government-should-encourage-youth-moving-forward-in-modeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया ग्लोब ने सीएम जयराम से की भेंट: बोलीं- मॉडलिंग में आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रोत्साहित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया ग्लोब ने सीएम जयराम से की भेंट: बोलीं- मॉडलिंग में आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रोत्साहित करे सरकार
Thu, 10 Feb 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:34 PM IST
सार
बिलासपुर से संबंध रखने वाली डॉ. वंदना ठाकुर शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। मिसेज हिमाचल का खिताब जीतने के बाद वंदना ने मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन
मिसेज इंडिया ग्लोब डॉ. वंदना ठाकुर ने सीएम जयराम से की भेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2018 में मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीतने वाली शिमला की डॉ. वंदना ठाकुर बुधवार शाम प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं। वंदना ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की तरह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। बताया कि साल 2018 में खिताब जीतने के बाद उन्हें चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला था, लेकिन सरकार से कोई प्रोत्साहन न मिलने के कारण वह विजेता होने के बावजूद इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में मॉडलिंग को प्रोत्साहित किया जाता है, ऐसे में प्रदेेश में भी युवाओं को इसके लिए प्रोत्साहन मिलना चाहिए। बिलासपुर से संबंध रखने वाली डॉ. वंदना ठाकुर शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। मिसेज हिमाचल का खिताब जीतने के बाद वंदना ने मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब भी अपने नाम किया था। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें सुनीं और भरोसा दिया कि इस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
विज्ञापन