फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Woman Commit suicide at Baddi, Husband Died at PGI.

लव मैरिज का दर्दनाक अंजाम, महिला ने खाया जहर, सदमे में पति ने भी तोड़ा दम

Sun, 04 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 04 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
MP Woman Commit suicide at Baddi, Husband Died at PGI.

हिमाचल के बद्दी के गुरुमाजरा में दस दिन पहले एमपी से रहने आए दंपति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात को झगड़े के बाद पत्नी सुबह कमरे में मृत मिली। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति को भी सीने में दर्द उठा। उसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, लेकिन पत्नी की मौत के सात घंटे बाद रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने दोनों की शिनाख्त महेंद्र दुबे (25) पुत्र प्रकाश दुबे और सुधा दूबे (20) वर्ष निवासी मध्यप्रदेश में पन्ना जिला के हमानगंज थाना गांव बिंला के रूप में की है। मृतक महेंद्र उम्र 25 दुबे पुत्र प्रकाश दुबे मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी सुधा दूबे गृहणी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, रात को हुआ झगड़ा

MP Woman Commit suicide at Baddi, Husband Died at PGI.

दोनों के बीच करीब एक साल पहले ही लव मेरिज हुई बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सुधा ने किसी तरह के पदार्थ को निगल लिया था।

इसके बाद उसे किशनपुरा के निकट गुरुमाजरा स्थित किराये के मकान से सीएससी बददी के लिए लाया था। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा सुधा को मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल में मौजूद पति महेंद्र दुबे को जब इसकी सूचना मिली तो उसने भी सीने में दर्द की शिकायत की।

पति ने पीजीआई में तोड़ा दम

MP Woman Commit suicide at Baddi, Husband Died at PGI.

इसके बाद उसे भी सीएससी अस्पताल में दाखिल किया गया। महेंद्र की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। लेकिन बद्दी बैरियर को पार करते ही उसकी भी 108 एंबुलेंस में मौत हो गई।

एसपी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed