{"_id":"d7064432cd720df6a182987c4ae75598","slug":"mp-virender-kashyap-cd-case-hearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, वीरेंद्र कश्यप सीडी केस से जुड़ी ताजा खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, वीरेंद्र कश्यप सीडी केस से जुड़ी ताजा खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 18 Aug 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश ऑन कैमरा मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अदालत में सीडी की कॉपी उपलब्ध करवाने मांग की है। सत्र न्यायाधीश सोलन एससी कैंथला ने पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 सितंबर रखी है।
विज्ञापन
इससे पहले एक जुलाई को सीडी प्रकरण से जुड़े मामले में सांसद वीरेंद्र कश्यप की जमानत अदालत ने मंजूर की थी। शिमला से सांसद कश्यप पर 2009 में पैसों के लेन-देन के संगीन आरोप लगे थे। छह मार्च, 2014 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सांसद वीरेंद्र कश्यप 20 अप्रैल, 2009 को एक टीवी चैनल में कथित तौर पर पैसे लेते दिखाए गए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुरू करवाई थी जांच
आरोप लगाए गए कि वह किसी कार्य को पूरा करने के लिए पैसे ले रहे हैं। तत्कालीन भाजपा सरकार ने 2010 में एक विशेष जांच दल का गठन कर उस प्रकरण की छानबीन के आदेश दिए। इसकी रिपोर्ट आने के बाद केस को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस मामले को चुनौती दी गई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय प्रदेश में भाजपा सरकार थी। उसके पश्चात वह सांसद बन गए। इसके बाद मामले की जांच ठीक नहीं हो सकी। उधर, सरकार की ओर से दायर शपथपत्र के अनुसार मार्च 2014 में कश्यप के खिलाफ विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।