वीरभद्र ने जिन्हें टिकट दिलाए, अधिकतर हारे : विप्लव ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कैसे कह सकते हैं कि विधानसभा चुनाव में गलत टिकट आवंटन से कांग्रेस को हार मिली। अमर उजाला से बातचीत में विप्लव ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जितने भी नेताओं को टिकट बांटे, उनमें से अधिकतर हार गए।
सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल, संजय रत्न, सुरिंद्र मनकोटिया, किशोरी लाल, ठाकुर सिंह भरमौरी, कुलदीप कुमार, कुलदीप पठानिया, मंगलेट सहित कई नेताओं को वीरभद्र ने टिकट दिलाए लेकिन वे जीत नहीं पाए। इसलिए, वरिष्ठ नेता को व्यक्ति विशेष पर बार-बार हार का ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए। आज के राजनीतिक हालात में वरिष्ठ नेताओं को खुद को नियंत्रण में रखना चाहिए।
कूड़ेदानों में भी किया घोटाला
वीरभद्र सिंह के सुक्खू पर लगातार हमलों के प्रश्न पर विप्लव ने कहा कि सुक्खू ने हिमाचल में संगठन कमजोर नहीं बल्कि मजबूत किया है। अगर वीरभद्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाना चाहते हैं तो हाईकमान से बात करें।विप्लव ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी। कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना फेल हो गई। देश में महंगाई चरम पर है।
विप्लव ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार ने बिना जमीनी हकीकत जाने प्लास्टिक के हजारों कूड़ेदान लगा दिए। कूड़ेदानों के नाम पर यह बड़ा घोटाला है। इन कूड़ादानों से कूड़ा उठाने के लिए न कोई कर्मचारी, न डंपिंग साइट चिह्नित हैं। जिस विस क्षेत्र में भाजपा का विधायक है, वहां पर उसके नाम से कूड़ादान है। जबकि, जिस क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है, वहां पर कूूड़ादान पर कांग्रेस विधायक का नाम नहीं है।