फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP viplov thakur takes on HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu

सुक्ख्ाु के बारे में विप्लव का चौकाने वाला बयान

Sun, 22 Jun 2014 11:04 PM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
MP viplov thakur takes on HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu

लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के बाद 34 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग करने की बात राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर को रास नहीं आई है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मतों में 21 हजार का गैप है। यही हाल अन्य मंत्रियों, विधायकों और सरकार-संगठन में दो-दो पदों पर बैठे नेताओं का है। ऐसे में ब्लॉक कमेटियों को भंग करने की प्रदेशाध्यक्ष की यह कार्रवाई मनमानी है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण ओहदे वालों ने क्या किया

MP viplov thakur takes on HPCC chief Sukhvinder Singh Sukhu

विप्लव ने कहा कि ब्लॉक कमेटी के पास शक्तियां क्या होती हैं? पैसा तक तो उनके पास होता नहीं। उन्हें हार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जो मंत्री या चेयरमैन-वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण ओहदों पर हैं। उन्होंने क्या किया? ब्लॉक कमेटियों को भंग करने से फायदा क्या है? पार्टी की मजबूती को ऊपर से देखिए।

जिन-जिन के पास दो-दो पद हैं, पूरी पॉवर दी गई है, उनसे शुरू करें। पांच हजार मतों से ज्यादा हार की बात समझ नहीं आई। मुख्यमंत्री की बात करें तो वे विधानसभा में 20 हजार वोट से जीते थे और अब 1700 से हारे हैं। उनका 21 हजार से ज्यादा का गैप है।

विद्या स्टोक्स के क्षेत्र में भी यही हाल हैं। जहां कांग्रेस जीती भी है, जैसे मुकेश अग्निहोत्री जीते हैं, वहां यह देखिए कि वे कितने से जीते हैं। अगर सरकार और पार्टी चलानी है तो मुख्यमंत्री सुनिश्चित करें कि लोगों के भी काम हो। इस बात को क्या हाईकमान के समक्ष भी रखेंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed