फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Shanta Kumar Statement over nirmal panchayat award

निर्मल पंचायत पुरस्कार के गलत चयन पर बीडीओ पर गिरेगी गाज

Sun, 18 Sep 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 18 Sep 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
MP Shanta Kumar Statement over nirmal panchayat award

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि उनके सांसद बनने पर उनके पास 137 पंचायतों को निर्मल पुरस्कार मिलने की बात सामने आई थी। लेकिन, हैरानी की बात है कि इसमें एक भी पंचायत निर्मल पुरस्कार के काबिल नहीं थी। इसका फिर से सर्वे करवाया और अब मुश्किल से 12 पंचायतों का नाम उनके सामने आए हैं। साफ कहा कि अब कोई निर्मल पंचायत का गलत चयन करता है तो वह सीधे विकास खंड अधिकारी के खिलाफ एफआईआर करवाएंगे।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में  शांता ने कहा कि सरकार चंबा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में औपचारिकताएं पूरी करे। सरकार दूसरे अस्पतालों से उधार के चिकित्सक लेकर अस्पताल के निरीक्षण के लिए आने वाले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को न दिखाएं। अस्पताल के निरीक्षण पर कागजी कार्रवाई नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार ने पूरा पैसा मुहैया करवा दिया है। जनता को केंद्र में बनी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विश्वास जगा है। बिहार और यूपी में क्या चल रहा है। सब देख रहे हैं। बिहार में शहाबुद्दीन की जमानत हैरान करने वाली नहीं है। बल्कि, सरकार ने जो उसकी जमानत में अपनी भूमिका निभाई हैरानी उस बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विश्व में 12 देशों में अमीरी की कतार में आता है। लेकिन, सबसे गरीब लोग भी भारत में ही हैं। उन्होंने अपनी सांसद निधि से दो करोड़ रुपये खर्च दिए हैं। अब तीन करोड़ उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए रखा है। 31 मार्च 2017 तक कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में हर स्कूल में शौचालय बन जाएंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed