फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP shanta kumar appointed as chairman of high level committee of food corporation.

केंद्र सरकार ने शांता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 20 Aug 2014 10:56 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
MP shanta kumar appointed as chairman of high level committee of food corporation.

केंद्र सरकार ने खाद्य निगम और खाद्य वितरण के काम में बुनियादी तौर पर परिवर्तन और सुधार करने के लिए खाद्य निगम और वितरण प्रणाली की एक उच्चस्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शांता कुमार को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


शांता कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की ओर से नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि शांता कुमार को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने शांता कुमार को पत्र लिख कर कमेटी का अध्यक्ष बनने की बात कही थी। अब इस संबंध में शांता ने अपनी अनुमति दी है।
विज्ञापन

गोदामों में पड़े अनाज को निकलवाया था बाहर

MP shanta kumar appointed as chairman of high level committee of food corporation.

पूर्व में एनडीए सरकार में बतौर खाद्य मंत्री रहे शांता कुमार ने गोदामों में पड़े अनाज को बाहर निकलवाया था और उस समय बढ़ी प्याज की कीमतों को देख देश से बाहर प्याज निर्यात पर रोक कर कीमतों पर अंकुश लगाया था।

शांता कुमार की अध्यक्षता में गठित इस उच्चस्तरीय कमेटी के संयोजक खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक होंगे। इस कमेटी के अन्य सदस्यों में पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और अन्य राज्यों से भी लोग होंगे। शांता कुमार अगले माह के पहले हफ्ते दिल्ली में इस काम को संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed