फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Ram Swroop sharma protest againest HP govt on tattapani issue.

सरकार से नाराज भाजपा सांसद ने दिया धरना, चक्का जाम

Fri, 15 Jan 2016 09:17 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
MP Ram Swroop sharma protest againest HP govt on tattapani issue.

लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा वीरवार को तत्तापानी बस स्टैंड में राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे। इससे तीन घंटे तक चक्का जाम रहा। सांसद ने समर्थकों के साथ इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। सांसद ने राज्य सरकार पर मांगों की अनदेखी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर तीन महीने के भीतर व्यवस्था नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। वीरवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने समर्थकों के साथ तत्तापानी बस स्टैंड में सांसद ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब दो बजे तक सांसद ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि अगर तीन महीनों के भीतर सरकार ने तत्तापानी तीर्थ स्थल में स्नान करने के लिए र्कोई व्यवस्था नहीं की तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर चक्का जाम किया जाएगा। शिमला और मंडी की ओर एक भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सांसद ने वीरवार को स्थानीय संघर्ष समिति का भी गठन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता नहीं दिखा रहा सरकार

MP Ram Swroop sharma protest againest HP govt on tattapani issue.

सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कोल डैम प्रबंधन ने सरकार से डीपीआर बनाने को कहा था लेकिन सरकार ने इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। तत्तापानी में धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को पूरा करने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

सरकार को मकर संक्रांति पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि लोग निराश होकर न लौटें। सांसद ने कहा कि बीते दिनों ही उन्होंने मुख्यमंत्री और उपायुक्त मंडी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया था लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

सांसद ने मुख्यमंत्री से तत्तापानी में महिलाओं और पुरुषों के लिए 25-25 घाट बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा गर्म पानी को अन्य जगहों में निकालने के लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक करसोग हीरालाल, जोगिंद्र पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष केसर सिंह, भाजपा नेता भिखम राम, भूषण, टेक चंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed