{"_id":"5d1e24fa8ebc3e3cd13c4dea","slug":"mp-kishan-kapoor-resigned-from-minister-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूर का मंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूर का मंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर
Fri, 05 Jul 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
सांसद किशन कपूर
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे किशन कपूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कपूर ने इस्तीफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इसे राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
अनिल शर्मा ने लोकसभा चुनाव में बेटे को कांग्रेस से टिकट मिलने के चलते पहले ही मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। अब कपूर के इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद जयराम सरकार में आधिकारिक तौर पर मंत्री के दो पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन