{"_id":"4dcd9d5db894ce4cfaaee56ed2f7d2d7","slug":"mp-from-mandi-ran-swaroop-sharma-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र से इस्तीफा नहीं, सहयोग मांगें : रामस्वरूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र से इस्तीफा नहीं, सहयोग मांगें : रामस्वरूप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 31 May 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के पक्षधर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कहा कि वे अपनी कुर्सी की चिंता छोड़कर प्रदेश के विकास पर ध्यान दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें तभी पूरी की जा सकेंगी, जब प्रदेश और केंद्र सरकार तालमेल से काम करे। उन्होंने कहा कि उनका निजी मत है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग के बजाय उनसे सहयोग की उम्मीद की जाए। तभी क्षेत्र की जनता का विकास संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए भरमौर जाते समय चंबा में उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार विकास के लिए केंद्र से तालमेल ठीक करेगी तो वह भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के लिए हर संभव सहायता मांग सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भरमौर विस क्षेत्र की गैर जनजातीय पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। होली क्षेत्र में पनविद्युत परियोजना की सुरंग को लेकर चल रहे आंदोलन का हल निकालने के प्रयास किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि अभी तो वह सिर्फ जनता का आभार व्यक्त करने आए हैं।
शपथ लेने के बाद ही वह पूर्ण रूप से सांसद बन पाएंगे और विकास के लिए निर्णय ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब वे दोबारा आएंगे तो क्षेत्र के विकास के लिए उचित योगदान देंगे।