फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp anurag thakur targets cm virbhadra singh.

भ्रष्ट सीएम को पद से हटाएं सोनिया: अनुराग

Wed, 25 Nov 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
mp anurag thakur targets cm virbhadra singh.

सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को चाहिए कि ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को पद से तुरंत हटाएं। भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश ने दर्जनों अवार्ड जीते। आज तीन साल में प्रदेश में हर स्तर पर इतनी गिरावट क्यों आई।

विज्ञापन


क्या वीरभद्र सिंह के पास इस सवाल का जवाब है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने यह तीन साल खुद को कानूनी कार्रवाई से बचने में ही गंवा दिए। उन्होंने वकामुल्ला के संदर्भ में कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जो सरकार के देय चंद लाखों रुपये अदा नहीं कर सकता उसने वीरभद्र सिंह और उनके परिजनों के खाते में करोड़ों रुपये कैसे डाले।
विज्ञापन


देश में कथित असहिष्णुता पर अभिनेता आमिर खान के बयान पर अनुराग ने कहा कि ये लोग उस वक्त कहां थे, जब भागलपुर के दंगे हुए। 1993 में विद्रोह हुआ। उन्होंने कहा कि चंद कथित बुद्धिजीवी लोग मिलकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर आंच नहीं आएगी। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजयुमो नेता सुमित शर्मा, यशपाल राणा, राज कुमार पठानिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed