{"_id":"58ef741a4f1c1b9f36cf8797","slug":"mp-anurag-thakur-statement-over-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र अगर निर्दोष हैं तो ईडी का सामना करें: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र अगर निर्दोष हैं तो ईडी का सामना करें: अनुराग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अगर निर्दोष हैं तो ईडी से क्यों भाग रहे हैं। समन मिलने पर भी वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे है। अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ राजनीतिक साजिश हो रही है तो वे ईडी के सामने पेश होकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दें।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में भाजपा की जीत से जनता ने साफ कर दिया है कि हिमाचल के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास है। कांग्रेस के भ्रष्ट राज से लोग परेशान हो चुके हैं। अब हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार
विज्ञापन
बची है और यहां भी चुनाव होंगे। यह सभी राज्य कांग्रेस मुक्त होंगे। इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूर्ण होगा। भोरंज उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान की जीत से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त होगा।
विज्ञापन