फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp anurag thakur statement

हमीरपुर तक रेललाइन को मिलेंगे चार हजार करोड़: अनुराग

Wed, 18 Jan 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Wed, 18 Jan 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
mp anurag thakur statement

सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कोटला गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को सबसे निकम्मी सरकार बताया। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। केंद्र की मोदी सरकार के बड़ी-बड़ी योजनाओं में बजट स्वीकृत करवाने के बावजूद सरकार न डीपीआर और न ही क्लीयरेंस करवा पाई है। 

विज्ञापन


हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र 35 करोड़ की पहली किस्त जारी की है। बावजूद इसके सरकार अभी तक कोई क्लीयरेंस नहीं दे पाई। मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए 61 नेशनल हाइवे और 3 फोरलेन दिए हैं। ये 62 हजार करोड़ से बनेंगे। इसमें भी कांग्रेस सरकार की विफलता उजागर हुई है।
विज्ञापन


इनके लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र को नहीं भेज पाई है। आगामी बजट में हमीरपुर क्षेत्र के लिए 51 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के 4 हजार करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश की वन संपदा लुटती जा रही है। खनन, भू, ड्रग माफिया हावी है। बिलासपुर से चंबा तक अवैध रूप से लाखों पेड़ काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अधिकारियों ने इनके विरुद्ध कार्रवाई की, उन्हें उनकी ईमानदारी का फल तबादले के रूप में मिला। सरकार न तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दे पाई और न बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता। सांसद ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना बजट के शिलान्यास करने में व्यस्त है।

केंद्र की ओर से उपलब्ध करवाए गए बजट को खर्च नहीं कर पाई है। अनुराग ने गारली में दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को भाजपा पूरा करेगी। मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी जनता में जाएगी।


उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उत्तराखंड में भी हिमाचल की तरह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह कर ठगा गया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना चुनाव जीत के दिखाने की बात करना महज जनता का ध्यान अपनी  सरकार की असफलता से हटाने के लिए दिया गया बयान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed