फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp anurag thakur campaigning for delhi election.

दिल्ली के चुनाव प्रचार में डटे वीरभद्र और अनुराग

Wed, 04 Feb 2015 02:04 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
mp anurag thakur campaigning for delhi election.

गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू एवं भाजयुमो के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रचार के दौरान दिल्ली में रह रहे उत्तरी पूर्वी राज्यों के निवासियों और छात्रों से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर के कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों के निवासियों ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामने का वादा किया है। इस मौके पर छात्रों ने भाजपा ने सत्ता में आते ही किरेन रिजिजू को गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग का राज्यमंत्री बनाकर पूरे उत्तर पूर्व को सम्मान दिया है जिससे भाजपा का उत्तर पूर्वी राज्यों के प्रति लगाव साबित होता है।

विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार ने कई कदम उठाये है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने अपील कि की आनेवाले चुनावों में भाजपा का सहयोग करे ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली किरण बेदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास की एक नई इबारत लिखी जा सके।
विज्ञापन

वीरभद्र ने दिल्ली में की चुनाव जनसभा, मांगे वोट

mp anurag thakur campaigning for delhi election.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रताप नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में 65 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी युवाओं की है। कांग्रेस सरकार का देश सेवा में इतिहास रहा है।

आज जो महान राष्ट्र सामने है, वह केवल कांग्रेस के अथक प्रयासों का ही प्रतिफ ल है। राष्ट्र की सुदृढ़ नींव रखने वाली कांग्रेस पार्टी है। पार्टी ने हमेशा से ही सभी धर्मों, समुदायों व क्षेत्रों के लोगों को एक साथ चलने और विकास कार्य करने का काम किया है। उन्होंने आदर्श राज्य बनाने का उल्लेख करते हुए कहा कि बातें बनाने से विकास नहीं होते। उसके लिए सही दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है जो कांग्रेस का नेतृत्व ही प्रदान कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 वर्षों में कांग्रेस के शासनकाल में हुए शानदार विकास का उदाहरण सबके समक्ष है। उन्होंने जनता से कांग्रेस का साथ देने और विकास के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भी लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed