फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Anurag Singh Thakur reaction on the boycott of NITI Aayog meeting by CM Sukhu

Anurag Thakur: 'मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में शामिल न हिमाचल के हितों से खिलवाड़'

Fri, 26 Jul 2024 09:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:54 PM IST
सार

शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से नीति आयोग बैठक का बहिष्कार करना हिमाचल के हितों से खिलवाड़ है।
 

विज्ञापन
MP Anurag Singh Thakur reaction on the boycott of NITI Aayog meeting by CM Sukhu
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से नीति आयोग बैठक का बहिष्कार करने को हिमाचल के हितों से खिलवाड़ बताया है। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को सदा अपना दूसरा घर माना है। हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी है, लेकिन कांग्रेस ने सदा ही अपनी ओछी राजनीति को प्राथमिकता देते हुए हिमाचल के हितों को ताक पर रखा है।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में न जाने का निर्णय न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अति निंदनीय भी है। राजनीति से प्रेरित मुख्यमंत्री का यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ सीधा खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार कर प्रदेश हित में बैठक में भाग लेना चाहिए। कांग्रेस ने मात्र डेढ़ साल में 25,000 करोड़ ऋण लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95,000 करोड़ पहुंचा दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहां चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं हों सब बंद करने का काम किया है। कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुंचाने के अलावा पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया। अब नीति आयोग की बैठक जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं, इससे दूरी बनाना अनुचित है। वित्तीय सहायता और परियोजनाओं के संबंध में प्रदेश सरकार अपना पक्ष रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed