फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mountains in himachal are in danger

शोध में खुलासा, बड़ी तबाही मचा सकते हैं खोखले हो चुके पहाड़

Sat, 03 Dec 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Dec 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
mountains in himachal are in danger
mountains

 हिमाचल के पहाड़ अब ज्यादा बोझ सहन नहीं कर सकते हैं। पहाड़ भीतर से खोखले हो चुके हैं। जमीन पर पानी रिसने के बजाए पहाड़ों ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। भूकंप आने से यह पहाड़ अपने जगह से खिसक कर तबाही मचा सकते हैं। पर्यावरण वैज्ञानिक योगेंद्र सेन गुप्ता की ओर से किए गए शोध में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को उन्होंने इस शोध के रिसर्च पेपर राज्यपाल पाल देवव्रत आचार्य को सौंपे और उन्हें वास्तविकता से अवगत कराया है। उन्होंने अपने रिसर्च पेपर में ग्रीन एरिया को बहाल किए जाने पर भी सख्त आपत्ति जताई है। राजधानी शिमला कच्चीघाट को उन्होंने सबसे खतरनाक बताया है। 

विज्ञापन

राज्यपाल देवव्रत आचार्य को सौंपे रिसर्च पेपर

mountains in himachal are in danger
राज्यपाल आचार्य देवव्रत को रिसर्च पेपर सौंपेते पर्यावरणविद्।

यहां जमीन पर 75 डिग्री एंगल में कंस्ट्रक्शन हुई है। 80 फीसदी एरिया मकानों से भर चुका है। यहां 5 से 6 मंजिल भवनों का निर्माण हुआ है। 3000 की जनसंख्या पर हेक्टेयर यहां बस चुकी है। इसी तरह ढली, समिट्री, संजौली, जाखू, न्यू शिमला, कृष्णानगर में भी जरूरत से ज्यादा कंस्ट्रक्शन हो चुकी है। पहाड़ी क्षेत्र में 40 से 45 डिग्री एंगल पर भवनों का निर्माण होना चाहिए। 

चहेतों को फायदा देने के लिए खोला जा रहा ग्रीन एरिया
पर्यावरण वैज्ञानिक योगेंद्र सेन ने बताया कि चहेतों को फायदा देने के लिए प्रदेश सरकार ग्रीन एरिया को खोलना चाहती है। राजधानी शिमला में राजनेताओं के प्लॉट है, जहां कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लगाया है। अब सरकार उसे खोलने की तैयारी में है। 

किस क्षेत्र में कितने स्लोप में बने है भवन
क्षेत्र      स्लोप (डिग्री)
ढली  - 70    
समिट्री -70
संजौली - 70
जिवणू कालोनी - 60
न्यू शिमला - 45
सेंट्रल शिमला - 60 डिग्री
कृष्णा नगर - 70
पाजली - 60
चक्कर - 65
टुटू - 50 डिग्री  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed