फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   motorcycle airbag jacket that will save you from bike accidents undernagar mandi himachal pradesh

इस बेटी के हुनर को सलाम, अब बाइक हादसों में जान बचाएगी ये जैकेट

Mon, 10 Jun 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
motorcycle airbag jacket that will save you from bike accidents undernagar mandi himachal pradesh
प्रगति शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बाइक दुर्घटना होने पर जान जाने के खतरे से बचने के लिए सुंदरनगर की बेटी प्रगति शर्मा ने लाइफ सेविंग जैकेट अपने संस्थान के प्रोजेक्ट में तैयार की है। प्रगति शर्मा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर, गुजरात में अंतिम वर्ष में है। उसने यह लाइफ सेविंग जैकेट बनाई है। इस जैकेट को जीवन सुरक्षा बाइक वायु जैकेट नाम दिया है। जैसे ही बाइक हादसा होता है तो जैकेट के अंदर बैलून में हवा भर जाएगी।

विज्ञापन


इससे कम से कम चोट आएगी। जैकेट बनाने के बाद प्रगति ने संस्थान में प्रथम 5 छात्र-छात्राओं में स्थान पाकर पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रगति शर्मा का कहना है कि उनका एक सहपाठी चंडीगढ़ में बाइक दुर्घटना में अपनी जान गवा बैठा। उसी दिन से ऐसी जैकेट बनाने का निर्णय लिया। प्रगति ने बताया कि 3 महीने के कड़े परिश्रम के बाद जीवन सुरक्षा बाइक वायु जैकेट तैयार की है।

विज्ञापन

प्रगति की इस उपलब्धि से सुंदरनगर और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर में नाम रोशन हुआ है। कहा कि अगस्त में यह जैकेट दिल्ली में टेक्सटाइल प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगी। प्रगति शर्मा सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी में रहती है। उसके पिता सुदेश शर्मा बीएसएल प्रोजेक्ट के डैहर पावर हाउस में कनिष्ठ अभियंता और माता रजनी शर्मा बीएसएल मॉडल स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात है।

जीवन सुरक्षा बाइक वायु जैकेट देखने में साधारण होगी। जैसे ही बाइक की किसी वाहन से टक्कर होगी, जैकेट के अंदर मौजूद एयर बैलुन एक सेकंड के अंदर हवा से भर जाएंगे। जब बाइक चालक नीचे गिरेगा तो जैकेट में स्थित एयर बैलून के कारण उसे कम से कम चोट आएगी। प्रगति शर्मा ने बताया कि जैकेट को पेटेंट करवाने की प्रक्रिया संस्थान ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed