फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother son murder in Pachhad's Chamenji Panchayat

Sirmour: पच्छाद में 32 वर्षीय महिला और नौ साल के बेटे की हत्या, तेजधार हथियार से दिया वारदात को अंजाम

Fri, 21 Oct 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पच्छाद(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पच्छाद(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 09:47 PM IST
सार

चमेंजी पंचायत में मां-बेटे की एक साथ हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से अनुसूचित जाति की 32 वर्षीय उर्मिला और उसके नौ साल के बेटे सक्षम का शव पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
Mother son murder in Pachhad's Chamenji Panchayat
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिने के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में मां-बेटे की एक साथ हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से अनुसूचित जाति की 32 वर्षीय उर्मिला और उसके नौ साल के बेटे सक्षम का शव पुलिस ने बरामद किया है। गुरुवार देर रात हुई इस वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस थाना सराहां से टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने वाले का अभी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक उर्मिला की देवरानी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पानी भरने बावड़ी की तरफ जा रही थी। इस बीच वह उर्मिला के घर पहुंची। जहां कमरे का दरवाजा खुला था और उर्मिला फर्श पर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन


फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। इसी कमरे में बिस्तर के एक कोने पर उसका बेटा सक्षम उल्टा पड़ा था, जिसके सिर से खून टपक रहा था। इसकी जानकारी उसने अपने पति और अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस भी चमेंजी पंचायत के चमेंजी-डढ़ेरा गांव पहुंची, जहां पुलिस ने पाया कि दोनों की हत्या किसी ने तेजधार हथियार से की है। फिलहाल, पुलिस के समक्ष भी कई सवाल पहेली बने हुए हैं। हत्या किसने और कब की। इस वारदात में कौन शामिल था। बताया जा रहा है कि मृतक उर्मिल का पति देवेंद्र सिंह मजदूरी करता है, जो वीरवार रात को घर नहीं आया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पच्छाद पुलिस मौके पर हर पहलू से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed