फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortal remains of martyr nitin rana recovered from avalanche in kinnaur himachal

हिमखंड में दबे कांगड़ा के जवान नितिन का 18वें दिन मिला शव

Sat, 09 Mar 2019 02:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of martyr nitin rana recovered from avalanche in kinnaur himachal

भारत-चीन सीमा से सटे शिपकिला की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए सेना के एक और जवान का शव मिल गया है। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को 7 जेएंडके राइफल्स में तैनात कांगड़ा जिले के नितिन राणा का शव शनिवार सुबह 10 बजे हादसे के 18वें दिन बरामद हुआ।

विज्ञापन


हिमखंड में दबे और दो जवानों का अभी भी सुराग नहीं लग पाया है। रविवार सुबह आठ बजे शहीद नितिन राणा की पार्थिव देह को पूह से आर्मी हेलीपैड पालमपुर लाया जाएगा। हालांकि नितिन के माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 20 फरवरी को किन्नौर जिले की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में सेना के छह जवान हिमखंड की चपेट में आ गए थे, जिनमें से चार के शव निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य लापता जवानों की तलाश में सेना, आईटीबीपी, डीआरडीओ, चंडीगढ़ से आया विशेष दस्ता, लद्दाख और कश्मीर से आया विशेषज्ञों का दल जुटा है। खोजी कुत्ते भी अभियान में लगाए गए हैं। रेस्क्यू टीम राडार, सूंघने वाले यंत्रों सहित अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया

mortal remains of martyr nitin rana recovered from avalanche in kinnaur himachal
फाइल फोटो

शनिवार सुबह सात बजे जवान रोजाना की तरह सर्च ऑपरेशन में जुट गए। इसी बीच हिमखंड में दबे नितिन राणा (27) पुत्र सुभाष चंद, गांव रिट, तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा को तलाशने में रेस्क्यू टीम को सफलता मिली।

लापता जवानों की तलाश में रेस्क्यू टीम के करीब 500 जवान जुटे हुए हैं। एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे सेना के जवान का शव मिला है।

शिमला। हिमखंड में दबे जवान नितिन राणा का शव मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह वीर जवान की आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवार को दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed