फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   more then five humndred tree Cutting down

जंगलराज! सैंकड़ों पेड़ों को काटकर लगा दी आग

Fri, 21 Nov 2014 10:38 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
more then five humndred tree Cutting down

शिमला के तारादेवी मंदिर से सटे जंगल में देवदार, बान सहित अन्य किस्म के 477 पेड़ और जाखू में 32 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


नियमों को ताक पर रख बिना अनुमति यह पेड़ निजी भूमि में कटे हैं। वन विभाग ने मौके का मुआयना कर पेड़ों को चिह्नित कर लिया है। तारादेवी मंदिर के जंगल में सात पेड़ देवदार के काटे गए हैं। 470 पेड़ बान और अन्य किस्म के हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने मामले की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर और गार्ड को सस्पेंड कर दिया है। रेंज आफिसर की बीट बदल दी गई है। विभाग ने निजी भूमि मालिक के खिलाफ डीआर (डैमेज रिपोर्ट) कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना बालूगंज में मामला भी दर्ज कराया गया है। वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल सुशील श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच जारी है।

सस्पेंड हुए फोरेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर

more then five humndred tree Cutting down

तारादेवी मंदिर के सटे जंगल में पेड़ काटने की यह घटना 14 नवंबर से पहले हुई है। वन विभाग को घटना की जानकारी 14 नवंबर को हुई। विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने इस पूरे मामले को गोपनीय रखा।

काटे हुए पेड़ों की गिनती भी मौके पर जाकर हुई है। काटे गए पेड़ों में देवदार के सात पेड़ हैं। शेष पेड़ बान और अन्य किस्म के हैं। छोटे-बड़े पेड़ इसमें शामिल हैं।

उधर, जाखू के जंगल में मच्छी वाली कोठी के पास वीरवार को पापूलर के 32 पेड़ काटे गए हैं। पेड़ों को काट कर यहीं पर चलाने का प्रयास किए जाने से मामले की जानकारी मिली।

उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने मौके का दौरा कर वन विभाग को मामले की सूचना दी। डीएफओ सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर डैमेज रिपोर्ट काट दी है।

गड्ढों में जलाई पेड़ों की टहनियां

more then five humndred tree Cutting down

तारादेवी के जंगल में काटे गए पेड़ों की टहनियों को जलाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे किए गए हैं। इसके अलावा जंगल में भी भारी मात्रा में टहनियां गिरी हुई हैं।

मशीनों से काटे गए हैं सभी पेड़
तारादेवी में कटे हुए सभी पेड़ों के ठूंठ समतल हैं। पेड़ काटने में आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया है। मशीनों से बड़ी ही सफाई से पेड़ काटे गए हैं। पेड़ काटने के बाद उन्हें ठिकाने लगाने का भी जंगल में कोई नामोनिशान नहीं है।

बालूगंज पुलिस का कहना है कि वीरवार को वन महकमे के बीट अफसर की ओर से लिखित में शिकायत की गई है। पेड़ वन भूमि पर काटे गए हैं या फिर निजी भूमि में। इसका रिकार्ड हासिल किया जाएगा। शुरूआती छानबीन करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed