फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than One Lakh People will come for PM Modi Rally at Mandi.

पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, ये है टारगेट

Mon, 17 Oct 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 17 Oct 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
More than One Lakh People will come for PM Modi Rally at Mandi.

हिमाचल के मंडी के पड्डल मैदान में 18 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रदेश भर से सवा लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। प्रदेश भाजपा ने मंडी जिला को सर्वाधिक 70 हजार लोगों को रैली में लाने का टारगेट रखा है।

विज्ञापन


मंडी से सटे बिलासपुर, हमीरपुर व कुल्लू जिला को भी 9 से 10 हजार लोगों को रैली में लाने का टारगेट दिया गया है। प्रदेश के मंडलों से दो व ढाई सौ के बीच लोगों को लाने की तैयारी है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


लिहाजा, भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रैली की तैयारियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल पहुंच गए हैं। भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा भी मंडी में रैली को लेकर बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रैली में सवा लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रैली को लेकर लगातार भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। 

यहां जानिए कहां से कितनी भीड़ जुटाने का है टारगेट

More than One Lakh People will come for PM Modi Rally at Mandi.

रैली के लिए मंडी से भीड़ जुटाने का टारगेट
विधानसभा क्षेत्र        टारगेट

मंडी सदर             20 हजार
सराज                  5 हजार
करसोग                5 हजार
बल्ह                   10 हजार
सुंदरनगर              10 हजार
धर्मपुर                  5 हजार
जोगिंद्रनगर             5 हजार
नाचन                  10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed