फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 50 Students of JP University Admitted in IGMC Shimla.

जेपी यूनिवर्सिटी के 67 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग, IGMC में भर्ती

Sat, 22 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
More than 50 Students of JP University Admitted in IGMC Shimla.

हिमाचल के जिला ‌‌सोलन के वाकनाघाट स्थित जेपी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से वीरवार देर रात एक साथ 67 विद्यार्थियों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। देर रात करीब तीन बजे हालत बिगड़ने पर 12 विद्यार्थियों को कंडाघाट नागरिक अस्पताल और 55 को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


कुछ विद्यार्थियों की हालत में सुधार होने पर शुक्रवार दोपहर तक उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियों ने रात के भोजन में चावल, पाव-भाजी के साथ मीठे के तौर पर गुलाब जामुन खाया था। इसके थोड़ी देर बाद ही उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ विद्यार्थियों को उल्टी के साथ दस्त भी शुरू हो गए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत हॉस्टल के वार्डन से की। शिकायत मिलने पर आनन फानन में विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों को आईजीएमसी और कंडाघाट नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार देर रात तीन बजे तक बीमार छात्रों की संख्या 60 से ज्यादा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन और पानी के सैंपल भरे 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके का जायजा लिया। सीएमओ सोलन आरके धरोच ने बताया कि रात के मीनू में बनाए गए खाने के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी शिमला आईजीएमसी भेजा है। इसके अलावा पेयजल टैंक, किचन के नल के पानी के सैंपल सीटीएल कंडाघाट भेजे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही ब्लॉक से रेपिड रिस्पांस टीम और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई थी। 55 विद्यार्थियों का आईजीएमसी शिमला और 12 का इलाज कंडाघाट अस्पताल में किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने कहा कि पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

ये पहुंचे कंडाघाट अस्पताल

More than 50 Students of JP University Admitted in IGMC Shimla.

कंडाघाट में कुल 12 विद्यार्थी पहुंचे। इनमें सात छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। तन्वी, प्रियांशी, शक्श, पल्लवी, शगुन, शिवानी, ऋचा, सुशांत, ऋषभ, लक्ष्य, अभिषेक और सहज का इलाज कंडाघाट में किया गया। एसडीएम कंडाघाट नीलम दुलटा ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विद्यार्थियों की सेहत का जायजा लिया।

आईजीएमसी में उपचार के बाद सभी को छुट्टी
जेपी यूनिवर्सिटी (वाकनाघाट) से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद 55 विद्यार्थी आईजीएमसी शिमला लाए गए। यहां उपचार के बाद शुक्रवार दोपहर बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र अंबाला, दिल्ली, हिमाचल, लखनऊ और नोएडा के रहने वाले हैं। छात्रों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए थे। 

खाने में कोई पदार्थ मिलने से हो गई होगी फूड प्वाइजनिंग
एक ही जगह से ये मामले आए हैं। ऐसे में लगता है कि खाने में किसी तरह का पदार्थ मिल गया होगा। इसके बाद सभी छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हो गई होगी। जांच के बाद ही कारणों का पता लगेगा। - डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed