फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 300 players from Himachal will gather in Solanganala Solanganala

Manali News: सोलंगनाला में हिमाचल के 300 से अधिक खिलाड़ी जुटेंगे, 12 होगी स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता

Sat, 10 Feb 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

कुल्लू जिले के सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी तक सोलंगनाला की ढलान में होगी।

विज्ञापन
More than 300 players from Himachal will gather in Solanganala Solanganala
सोलंगनाला में स्कीइंग(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी तक सोलंगनाला की ढलान में होगी। इसमें हिमाचल के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली प्रतियोगिता का मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ शुभारंभ करेंगे। विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मनाली में एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

विज्ञापन


हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि सोलंगनाला स्की ढलान में 12 फरवरी से राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में चंबा, शिमला, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति समेत अन्य जिलों के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की अलग से प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा जूनियर, सीनियर वर्ग की अलग-अलग स्कीइंग, अल्पाइन स्कीइंग, स्नो बोर्ड, सलालम ए यर जाइंट सलालम प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed