फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 300 people in marriage, administration fined 5000 rupees

शादी में पहुंचे 300 लोग, प्रशासन ने किया पांच हजार रुपये जुर्माना

Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
More than 300 people in marriage, administration fined 5000 rupees
शादी में 300 से ज्यादा लोग, प्रशासन ने ठोका 5000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। प्रशासन की सख्ती का भी लोगों पर असर नहीं हो रहा है। ये लोग इतना भी नहीं समझ रहे कि कोरोना महामारी में उनकी एक चूक खुद अपने और दूसरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही मामला उपमंडल इंदौरा में सामने आया, जहां 50 नहीं, 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बहरहाल, प्रशासन ने आयोजकों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

जानकारी के मुताबिक पंचायत सूरजपुर के गांव सूरजपुर में एक गत्ता फैक्ट्री के मालिक के शादी समारोह में लगभग 300 के करीब लोग मौजूद थे। इसकी सूचना तहसीलदार इंदौरा विमला शर्मा को मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। तहसीलदार विमला शर्मा ने कोरोना महामारी के चलते, ज्यादा भीड़ इकट्ठा करने पर और सरकार के आदेशों के उल्लंघन पर मौके पांच हजार रुपए का जुर्माना कर दिया। विमला शर्मा ने बताया कि शादी में 300 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिस वजह से जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed