फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Rajiv Bindal says the Congress government is bent on restarting the lottery after 26 years.

राजनीति: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार 26 साल बाद फिर लॉटरी शुरू करने पर उतारू

Thu, 27 Aug 2026 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार लगभग 26 वर्ष बाद प्रदेश में फिर से लॉटरी व्यवस्था शुरू करने जा रही है। गंभीर सामाजिक दुष्परिणामों को देखते हुए हिमाचल में लॉटरी बंद की गई थी। 

विज्ञापन
Politics: Rajiv Bindal says the Congress government is bent on restarting the lottery after 26 years.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी दोबारा शुरू करने की प्रदेश सरकार की तैयारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार लगभग 26 वर्ष बाद प्रदेश में फिर से लॉटरी व्यवस्था शुरू करने जा रही है। गंभीर सामाजिक दुष्परिणामों को देखते हुए हिमाचल में लॉटरी बंद की गई थी। सरकार को बताना चाहिए कि आज ऐसी कौन-सी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं कि उसी व्यवस्था को वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि लॉटरी केवल राजस्व अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसका समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी की मानसिकता पर पड़ने वाला प्रभाव भी देखा जाना चाहिए। जब स्कूल से निकलने वाला कोई बच्चा लॉटरी के स्टॉल और उसके प्रचार को देखता है तो उसके मन में बिना परिश्रम के अचानक धनवान बनने की इच्छा पैदा हो सकती है। यही मानसिकता धीरे-धीरे व्यक्ति को मेहनत और सही मार्ग से हटाकर गलत दिशा में ले जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की लालसा किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। इसी सामाजिक खतरे और लॉटरी के दुष्परिणामों को समझते हुए करीब 26 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने पूरे विवेक के साथ प्रदेश में लॉटरी व्यवस्था को बंद करने का निर्णय लिया था। डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि 26 साल बाद सरकार ने ऐसा क्या देख लिया कि लॉटरी दोबारा शुरू करने पर उतारू हो गई है। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सरकार के लॉटरी शुरू करने के निर्णय के पूरी तरह खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed