फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   more than 107 roads suspended in himachal due to snowfall

बर्फबारी से हिमाचल में 107 सड़कें, 150 बस रूट दूसरे दिन भी बंद

Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
more than 107 roads suspended in himachal due to snowfall

भारी बर्फबारी से हिमाचल की 107 सड़कें अभी भी बंद हैं। दूसरे दिन एचआरटीसी के 150 से अधिक बस रूट प्रभावित रहे। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को एनएच समेत 86 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया है।

विज्ञापन


बर्फबारी के बाद से शिमला, मंडी और कांगड़ा जोन की सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। राजधानी शिमला को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 05 को सोमवार दोपहर बाद बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन कुफरी और नारकंडा में सड़क पर भारी फिसलन के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। रामपुर से जाने वाली बसों को वाया बंसतपुर से शिमला भेजा जा रहा है।

रामपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग आधा दर्जन रूट बंद हैं। जिला कुल्लू में औट-आनी-सैंज हाईवे 305 समेत करीब 45 रूट अभी भी अवरुद्ध हैं। शिमला जोन में कुल 96 सड़कें बंद थीं जिनमें से 38 खोली जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्लोडगंज, नड्डी और भागसूनाग में उमड़े सैलानी

more than 107 roads suspended in himachal due to snowfall

मंडी जोन में 51 में से 17 सड़कें खोल दी हैं। कांगड़ा जोन में 44 में से 30 सड़कें खोल दी गई हैं। राज्य लोक निर्माण विभाग के एसई अजय गर्ग ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि की 23 और निजी क्षेत्र की 92 मशीनें लगाई हैं।

11 डोजर और 7 टिपरों की मदद भी ली गई है। कुल 133 मशीनें सड़कों को खोलने के लिए तैनात हैं। शनिवार से खराब चल रहा मौसम सोमवार को पूरी तरह से साफ हो गया।

शीतलहर के कारण ठंड चरम पर है। उधर, पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, नड्डी और भागसूनाग में बर्फबारी का लुत्फ उठाने को पर्यटकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed