फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 1000 women gathered together in Sirmauri Mahanati at the conclusion of International Renuka Fair.

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला संपन्न, पहली बार महिलाओं ने डाली महानाटी

Mon, 27 Nov 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 08:36 PM IST
सार

महानाटी में जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर सिरमौरी संस्कृति को दर्शाया। महानाटी की अध्यक्षता स्वयं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। 

विज्ञापन
More than 1000 women gathered together in Sirmauri Mahanati at the conclusion of International Renuka Fair.
सिरमौरी महानाटी, राज्यपाल देव पालकियों को दिया कंधा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन पर सोमवार को मंदिर परिसर में पहली बार सिरमौरी महानाटी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1,000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महानाटी की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इसका आयोजन ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से उपायुक्त सुमित खिमटा के प्रयासों से किया गया, जिसमें सिरमौरी लोक संस्कृति को बखूबी दर्शाया गया। महानाटी में महिलाएं सिरमौरी परिधानों में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दे रही थीं। महानाटी का संचालन पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने किया। महानाटी में ठोडा, बुड़ेच जैसे पहाड़ी व पारंपरिक संस्कृति को लोकगीतों के माध्यम से दर्शाया गया। लोक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच आयोजित इस महानाटी का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

देवताओं की घर वापसी के साथ रेणुकाजी मेला संपन्न
वहीं,  देवताओं की घर वापसी के साथ ही छह दिन से चला आ रहा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला सोमवार को संपन्न हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परंपरा के अनुसार देव पालकियों को कंधा देकर विदा करने के साथ मेले का विधिवत समापन भी किया। इसके साथ ही मेले में पधारे देवता अपने देवस्थलों की ओर प्रस्थान कर गए। इससे पूर्व उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना करके उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। ढोल-नगाड़़े, बैंड-बाजों व शंख घंटियाल की मधुर धुनों के बीच की गई देव विदाई के चलते श्री रेणुकाजी घाटी कुछ पल के लिए भक्ति रस में डूब गई। राज्यपाल के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ देवताओं को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने मेले के सफल आयोजन को लेकर जहां जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई, वहीं क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बल मिलता है। वैसे भी यह मेला प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे उत्तरी भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। इसके प्रति क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस मौके पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, सांसद सुरेश कशयप, रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर व सीईओ रविंद्र गुप्ता सहित रेणुकाजी विकास बोर्ड के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed