फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mooling bridge at lahaul spiti issue raised in vidhan sabha.

विधानसभा में गूंजा मूलिंग पूल ढहने का मामला

Thu, 19 Mar 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Mar 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
mooling bridge at lahaul spiti issue raised in vidhan sabha.

उद्घाटन के पांच माह बाद ही लाहौल के मूलिंग पुल ढहने के मामले में वीरवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव के लाते ही सदन में ‘अमर उजाला’ की खबर की गूंज फिर सुनाई दी।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर और मनाली से भाजपा विधायक गोविंद ठाकुर ने लाया। गोविंद ठाकुर ने सदन में बताया कि इस मामले को ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र ने उजागर किया है।
विज्ञापन


नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि इस पुल के निर्माण के समय जो स्टील का स्ट्रक्चर लगाया था, उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए। उन्होंने जनता को राहत देने की मांग करते हुए पुल को जल्द बनाने का मसला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुराने पुल को भी दुरुस्त करने की मांग की है। विधायक गोविंद ठाकुर ने भी उचित जांच की मांग सदन में रखी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता मंडी को इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है।


लोक निर्माण विभाग के सचिव और प्रमुख अभियंता को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि ढहे पुल को ही जल्दी ठीक करवाने का प्रयास होगा। साथ लगते छोटे पुल और पुरानी सड़क को भी रिपेयर करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed