फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon will reach Himachal between July 3 to 5

हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बादल

Fri, 28 Jun 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will reach Himachal between July 3 to 5
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में तीन से पांच जुलाई के बीच मानसून पहुंचेगा। 10 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 से बादल झमाझम बरसेंगे। दो जुलाई तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई राज्यों में 27 जून तक मानसून पहुंच चुका है। 30 जून को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीन से पांच जुलाई के बीच हिमाचल में मानसून पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ऐसा रहेगा मानसून

Monsoon will reach Himachal between July 3 to 5

मानसून पहुंचने के पहले हफ्ते में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। 11 जुलाई से मानसून प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा। उधर, शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।

ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, हमीरपुर 38.6, बिलासपुर 38.7, कांगड़ा 38.2, चंबा 36.7, सुंदरनगर 36.5, भुंतर 34.8, नाहन 33.6, धर्मशाला 32.4, सोलन 31.5, शिमला 26.8, डलहौजी 23.8, कल्पा 23.5 और केलांग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। गुरुवार रात को मंडी में न्यूनतम तापमान 23.1, ऊना-बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.8, धर्मशाला 20.6, नाहन 21.3 शिमला 17.9 और केलांग में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed