हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच और छह अगस्त को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आठ अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ धूप खिली रही।
इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, हमीरपुर में 33.8, भुंतर में 33.6, सुंदरनगर में 32.9, कांगड़ा में 32.5, चंबा में 31.5, बिलासपुर में 29.7, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 27.7, शिमला में 24.3 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त को शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा और छह को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी भारी बारिश होगी।