फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon heavy rainfall alert in himachal pradesh

हिमाचल में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Tue, 04 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Monsoon heavy rainfall alert in himachal pradesh

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में दस जुलाई तक भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में छह से दस जुलाई तक मानसून रफ्तार पकड़ेगा। पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच गया है। पांच जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी, छह से दस जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर चलेगा।

विज्ञापन

Monsoon heavy rainfall alert in himachal pradesh

सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.0, ऊना में 34.5, धर्मशाला-नाहन में 27.8, सोलन में 29.2, कांगड़ा में 31.3, सुंदरनगर में 33.6, भुंतर में 33.4, हमीरपुर में 33.0, बिलासपुर में 33.6 और मंडी में 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed