फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon active in Himachal, Forecast of heavy rainfall.

हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 28 Jun 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Jun 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Monsoon active in Himachal, Forecast of heavy rainfall.

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक सूबे के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन


शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 29 जून से पहली जुलाई तक भारी बारिश होगी। तीन जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम खराब रहा। दोपहर बाद भी बादल बरसे। बारिश होने से तापमान में कमी नहीं आई है। शिमला सहित अन्य शहरों में उमस बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला और ऊना में भारी बारिश

Monsoon active in Himachal, Forecast of heavy rainfall.

ऊना जिला में सोमवार सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कोहराम मचाया। भारी बारिश से जिला के कई क्षेत्रों में भारी क्षति पहुंची है। क्षेत्र के  गांव खड्ड में उचित निकासी न होने से लगभग आधा दर्जन घरों में बारिश का पानी घुस गया।

बारिश के कई क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, शिमला में भी दोपहर बाद भारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.4, धर्मशाला में 30.2, सोलन में 29.5, नाहन में 30.7, सुंदरनगर में 32.9, भुंतर में 33.5, ऊना में 30.2 और कल्पा में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed