फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monkey attack on three person

कसुम्पटी में बंदरों ने बच्चों समेत तीन लोगों को काटा

Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Monkey attack on three person
कसुम्पटी में बंदरों के हमलों से लोगों में दहशत
विज्ञापन

क्रॉसर
पार्षद ने वनमंत्री से की शिकायत, पिंजरे लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी इलाके में बंदरों का आतंक जारी है। परिमहल इलाके में उत्पाती बंदरों ने यहां से गुजर रहे दो बच्चों समेत तीन लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया।
घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद राकेश चौहान ने वन्यजीव विभाग, वन विभाग और हेल्पलाइन सेवा पर शिकायत दी। लेकिन जब शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वनमंत्री राकेश पठानिया से शिकायत कर दी। कहा कि इलाके में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वीरवार को बच्चों समेत तीन लोगों को बंदरों ने काटा है। बीते एक महीने में 20 से ज्यादा लोगों को बंदर लहूलुहान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार वन विभाग को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

हेल्पलाइन सेवा पर शिकायत करने का भी कोई फायदा नहीं। मंत्री ने तुरंत इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए वन्यजीव विभाग को दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह वन्यजीव विभाग के डीएफओ और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में किन किन इलाकों में ज्यादा बंदर है। कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई न होने से बढ़ गए बंदर
परिमहल इलाके में नगर निगम का कूड़ेदान लगा है। निगम के सफाई कर्मी सुबह इसकी सफाई कर देते हैं, लेकिन दिन के समय कुछ लोग कचरा लाकर कूड़ेदान के बाहर फेंक देते हैं। वन विभाग ने कहा कि सफाई न होने से यहां बंदर बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस कूड़ेदान को हटाया जाए। इसके अलावा जो लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो। पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि लोगों से सैहब कर्मचारियों को कूड़ा देने की अपील की है। यदि लोग खुले में कचरा फेंकते पकड़े गए तो उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed