फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Molestation Case againest ASP of HP Police.

ASP ने महिला कांस्टेबलों से की अश्लील हरकतें, हटाए गए

Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Molestation Case againest ASP of HP Police.

अपनी हरकतों के लिए चर्चित हिमाचल पुलिस के एक एएसपी पर महिला कांस्टेबलों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली कांस्टेबलों का आरोप है कि एएसपी उनके साथ ऑफिस टाइम में आपत्तिजनक बातें करते हैं।

विज्ञापन


अश्लील हरकतें करते हैं। अश्लील मैसेज भी भेजते हैं। महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर डीआईजी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी एएसपी को पद से हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिमला जिले के एक ट्रेनिंग में तैनात कुछ महिला कांस्टेबलों ने एएसपी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजी है। शिकायती पत्र में आरोप है कि आरोपी एएसपी उनके साथ अश्लील हरकतें करता है। हालांकि, शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता का नाम तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जांच होने पर नाम न उजागर होने की शर्त पर सामने आने की बात कही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायत से विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी पुनीता भारद्वाज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।

मनाली में पब्लिक भी कर चुकी है एएसपी की पिटाई

Molestation Case againest ASP of HP Police.

जिस एएसपी पर महिला कांस्टेबलों ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की है, वह पहले भी विवादों में रहे हैं। हमीरपुर में तैनाती के दौरान वह मनाली के होटल में अर्धनग्न हालात में पकड़े गए थे।

उस दौरान पब्लिक ने उनकी जमकर धुनाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, उस मामले में भी जांच हुई लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed