फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mohani Ekadashi fast starts tomorrow Udaya Tithi from today

Shimla News: मोहनी एकादशी व्रत कल उदया तिथि आज से शुरू

Fri, 17 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mohani Ekadashi fast starts tomorrow Udaya Tithi from today
माया से मिलती है मुक्ति : पंडित उमेश
विज्ञापन

एकादशी व्रत के नियम दशमी तिथि से होते हैं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एकादशी व्रत रखने के लिए दशमी तिथि से ही नियमों का पालन करना जरूरी होता है। दशमी तिथि के दिन व्रत रखने वाले भक्तों को एक ही समय और सात्विक भोजन खाना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पूर्णत: पालन करना चाहिए। द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करने तक ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी रविवार को मोहनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि शनिवार सुबह 11:22 बजे एकादशी तिथि शुरू होगी। रविवार को दोपहर 1:50 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। उन्होंने बताया कि उदया तिथि के अनुसार रविवार को ही मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। बताया कि साल के सबसे पवित्र महीनों में वैशाख माह की गिनती की जाती है। पुराणों में इसे कार्तिक माह की तरह ही पुण्य फलदायी माना गया है। इस माह आने वाली एकादशी भी बहुत महत्व रखती है। वैशाख शुक्ल एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति मोह- माया के बंधनों से मुक्त हो जाता है। यह एकादशी भगवान श्रीकृष्ण को परम प्रिय है, जो व्यक्ति मोहिनी एकादशी का व्रत करता है, संसार में उसका प्रभाव बढ़ता है। इसके साथ ही मृत्यु के बाद मोहमाया के बंधनों से मुक्त होकर श्रीहरि के चरणों में पहुंचता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करें।
विज्ञापन



ब्राह्मणों को करवाएं भोजन : उमेश

पंडित उमेश ने बताया कि मोहिनी एकादशी व्रत को पारण सोमवार को होगा। सोमवार सुबह 5:28 से सुबह 8:12 बजे तक व्रत का पारण कर सकते हैं। इस दौरान सबसे पहले भगवान की पूजा करें। इसके बाद योग्य ब्राह्मण अथवा जरूरतमंद को भोजन करवाएं और दान करें फिर बाद में स्वयं भोजन कर व्रत खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article