फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mohan Jharta appointed as a chairman of HPSSC

ये बने कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष, नियुक्ति आदेश जारी

Wed, 11 Jan 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Jan 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Mohan Jharta appointed as a chairman of HPSSC

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के नए अध्यक्ष समाज शास्त्री प्रोफेसर मोहन झारटा नियुक्त किए गए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रोफेसर झारटा वर्तमान मेें हिमाचल विश्वविद्यालय के समाज कार्य एवं समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं। जोगराज ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने प्रो. झारटा को इस पद पर तैनाती दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों में प्रो. झारटा 65 साल की आयु पूरी होने या पांच साल दोनों में से जो पहले होगा, तब तक पद पर कार्यरत रहेंगे। प्रो. झारटा इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुल सचिव पद पर सेवाएं दे चुके हैं, वहीं चार बार अपने विभागाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद के सदस्य भी रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद अब प्रो. मोहन झारटा को विवि से अवकाश पर जाना पड़ेगा या पद छोड़ना पडे़ेगा। प्रो. झारटा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री की ओर से सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. झारटा मूल रूप से दुर्गम क्षेत्र चौपाल की सराहां पंचायत के डिमो गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पीएचडी की। 1989 से अध्यापन एवं शोध कार्य में हिमाचल प्रदेश विवि में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न


प्रशासनिक और अकादमिक पदों जैसे कुल सचिव अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य छात्र पाल, छात्र पाल एवं विभागाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं प्रदान कीं। प्रो. झारटा की नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ हपुटा के अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र धीमान और सचिव प्रो. विजय कौशल ने उन्हें बधाई और नए पद पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed