फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi Rally at Shimla, BJP Target for HP Vidhansabha Election.

मोदी लहर पर सवार भाजपा की हिमाचल में भी सत्ता वापसी की तैयारी

Thu, 27 Apr 2017 08:48 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Apr 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Modi Rally at Shimla, BJP Target for HP Vidhansabha Election.

प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंच से लेकर सिटिंग प्लान के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिमला शहर को होर्डिंग और केसरिया झंडों से पाटा गया है। होर्डिंग से संदेश देने का प्रयास है कि विस चुनाव मोदी के नाम और चेहरे पर लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


रैली के लिए रिज मैदान के टका बेंच पर जो मंच तैयार किया गया है, उसमें पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के होर्डिंग लगाए गए हैं। परिवर्तन रैली और 50 से अधिक सीट हासिल करने का संदेश देते होर्डिंग भी लगाए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के किसी भी नेता को होर्डिंग में तरजीह नहीं दी गई है। जानकार बताते हैं कि यूपी, उत्तराखंड में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने के बाद जबरदस्त जीत मिली है। बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि देश की जनता मोदी के नाम पर ही पार्टी को वोट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय राजनेताओं की गुटबाजी और संभावित नुकसान से पहले ही पार्टी सूबे के कार्यकर्ताओं और लोगों को संदेश देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में पहले से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। वहीं, सांसद शांता कुमार का भी बड़ा कद माना जाता है। ऐसे में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने की रणनीति कारगर साबित हो सकती है।

मंच भी देगा मोदी का संदेश
पीएम भले ही वीरवार को रैली के दौरान अपना संदेश लोगों को देंगे। उनके भाषण से पहले तैयार किया गया मंच भी लोगों तक पार्टी और प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाएगा। मंच की तैयारियों का जिम्मा संभाल रहे प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल कहते हैं कि प्रधानमंत्री को बात लोगों तक भाषण के जरिये पहुंचाना चाहते हैं, उस संदेश को उनके मंच से भी दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही पार्टी का लक्ष्य आने वाले विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतने का है।

फूलों की बारिश के बीच होगा पीएम का इस्तकबाल

Modi Rally at Shimla, BJP Target for HP Vidhansabha Election.

पीएम मोदी वीरवार को शिमला के मालरोड पर रोड शो करेंगे। वे जनता से भी मिलेंगे। भाजपा और एसपीजी ने अनाडेल से रिज मैदान पर रैली स्थल तक पीएम के आने का शेड्यूल तय किया है। जुब्बड़हट्टी में सस्ती हवाई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से अनाडेल आएंगे। दोपहर 12 बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। एजी चौक में गाड़ी से निकलकर लोगों से रू-ब-रू होंगे।

इंदिरा गांधी खेल परिसर, रामचंद्रा चौक, मच्छी वाली कोठी होते हुए रिज मैदान पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के शिमला आने के लिए तीन रूट तय हुए थे। इनमें सेफ रूट रामचंद्र चौक वाला तय हुआ है। एजी चौक से रामचंद्र चौक तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में एक छोर पर जनता खड़ी होगी। काफिले में पीएम हाथ हिलाते हुए लोगों के बीच से गुजरेंगे। जनता उनका गुलाब के फूलों से अभिनंदन करेगी।

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली से खास तौर पर गुलाब मंगवाए हैं। वीरवार सुबह एजी चौक से लिफ्ट तक भाजपा कार्यकर्ताओं को फूल दिए जाएंगे।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे को लेकर जनता में काफी उत्साह है। इसके चलते पीएम के लिए लंबा रूट तय किया है। इससे सीएम ज्यादा लोगों से मिल सकेंगे। जनता को उन्हें नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। एसपीजी ने रोड शो करने से मना किया है, लेकिन शिमला में प्रधानमंत्री का रोड शो किया जा रहा है।

मधु, बृज लाल सहित कई कांग्रेसी मोदी रथ पर सवार 

Modi Rally at Shimla, BJP Target for HP Vidhansabha Election.

शिमला नगर निगम के चुनाव होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शिमला की पूर्व मेयर सहित कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृज लाल ने कांग्रेस का दामन छोड़कर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रथ पर सवार हो गए हैं। नगर निगम के पूर्व पार्षद संजय शर्मा सहित शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने भी भाजपा का दामन छोड़ दिया है।

इसी तरह से शिमला जिले के 48 के करीब स्थानीय नेताओं ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है। 

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन ब्रिज लाल पहाड़ी वाद्ययंत्र के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। समर्थक भी उनके साथ थे। इसके बाद नगर निगम की पूर्व मेयर व कांग्रेसी नेता मधु सूद अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंची। 

इन्होंने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 
व्यापार मंडल शिमला के कोषाध्यक्ष नितिन सोहल, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल, व्यापार मंडल सदस्य दीपक भुटेल, व्यापार मण्डल सदस्य विक्त्रसंत शर्मा, सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर श्री जीवन शर्मा, रिटायर प्रवक्ता गुरदेव शर्मा, कर्मचारी नेता एमआर संगरोली, सेवानिवृत सहायक रजिस्ट्रार सीताराम धीमान, अधिवक्ता शिवेंद्रा सिंह, यशपाल राणा, रिटायर्ड प्रिंसिपल आशा सूद, रिटायर्ड कर्मचारी हरबंस राणा, गौरव प्रकाश राणा, निरता आकरे, ब्रदर कोल कम्पनी के मालिक राजकुमार सूद, नारायण प्लाजा के अशोक सूद व कृष्णानगर से अधिवक्ता निवेदिता चौहान प्रमुख लोगों में थी।

सदस्यता पक्की, टिकट की गारंटी नहीं : सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी में आने पर सबका स्वागत है, उन्होंने कहा कि लोगों की पार्टी में सदस्यता पक्की है लेकिन टिकट की कोई गारंटी नहीं है। लोगों को पार्टी में एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि संगठन मजबूत हो। उन्होंने टिकट के चक्कर में पार्टी ज्वाइंन करने वाले भूल जाएं कि उन्हें इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed