{"_id":"abcee18686df75fdd74cfe01b7fcf782","slug":"modi-is-not-fit-for-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का प्रधानमंत्री बनना देशहित में नहीं: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का प्रधानमंत्री बनना देशहित में नहीं: वीरभद्र
बयूरो/ अमर उजाला, रोहडू
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश का मोदीकरण करना चाहती है। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश हित में नहीं है। देश में सभी धर्मों को एक रखने वाली सरकार चाहिए। जो सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस ने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में 14 नए डिग्री कॉलेज खोले हैं। इन कालेजों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि भी दी गई है। प्रदेश में 95 प्रतिशत डिग्री कॉलेज कांग्रेस सरकार ने खोले हैं।
विज्ञापन
यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देवीधार में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों का विस्तार किया है, जबकि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में 175 स्कूल बंद करवाए थे, जिन्हें कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद फिर से शुरू किया है।
देश में अगली सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रेशवर प्रसाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देविंद्र खुराना सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।