फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modern public school celebrates independence day.

मॉर्डन पब्लिक स्कूल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 15 Aug 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Aug 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
modern public school celebrates independence day.

मॉर्डन पब्लिक स्कूल शनान में वीरवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक किशन दत्त ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। स्कूल की प्रधानाचार्या हेमलता वर्मा ने बताया कि इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शैमरॉक बटरकप्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने राधा कृष्ण और स्वतंत्रता सैनानियों के परिधान पहन कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रधानाचार्या उमंग बांगा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


उधर बीसीएस स्थित प्रिसंटन स्कूल में वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश भक्ति कार्यक्रम में मन्नत अरोड़ा ने लक्ष्मी बाई, शिवेश शर्मा ने जवाहर लाल नेहरू, सिद्धार्थ राठौर, आर्यन और आहान शर्मा ने फौजी का रोल निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा मेहता ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कमलानगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान लघु नाटिका प्रदर्शित की गई।

ऑकलैंड स्कूल में बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता जॉन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस मौके पर स्कूल की हेड गर्ल ने ध्वजारोहण किया।


कार्यक्रम के दौरान नर्सरी की छात्राओं ने नन्हा मुन्ना राही गीत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान शहीद कैप्टन विक्रम बतरा को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सीनियर स्कूल की छात्राओं ने देश मेरा रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed